सांप काटने से युवक की मौत

गोड्डा : सर्पदंश से कन्हवारा पंचायत के परसा गांव में 35 वर्षीय युवक क्लेस साह की मौत हो गयी. वह स्व लागो साह पुत्र बताया जा रहा है. घटना बुधवार की देर बतायी जा रही है. युवक अपने घर के बरामदे मे सोया था. तभी विषैला सांप उसकी छाती पर चढ़कर काट लिया. इस दौरान […]

गोड्डा : सर्पदंश से कन्हवारा पंचायत के परसा गांव में 35 वर्षीय युवक क्लेस साह की मौत हो गयी. वह स्व लागो साह पुत्र बताया जा रहा है. घटना बुधवार की देर बतायी जा रही है. युवक अपने घर के बरामदे मे सोया था. तभी विषैला सांप उसकी छाती पर चढ़कर काट लिया. इस दौरान सांप ने गले से लिपट कर दोबारा काट लिया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम मे ही युवक की मौत हो गयी. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह अपने पीछे नीतू देवी समेत दो बच्चे छोड़ गया हैं. मुखिया परमानंद साह ने सहायता राशि दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >