महगामा : महगामा थाना कांड संख्या 08/16 के हत्यारोपी सुरेश हांसदा ने गिरफ्तार होने से पहले ही जहर खाकर आत्महत्या किये जाने का प्रयास किया. महगामा थाना की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आरोपी के बाग्जोरी घर गुरुवार की देर रात गयी थी.
घर पर हत्यारोपित हांसदा बेसुध पड़ा मिला. पुलिस को हत्यारोपित द्वारा जहर खाने की जानकारी मिली. आनन-फानन मे पुलिस ने आरोपी को महगामा रेफरल अस्पताल इलाज के लिये भेजा. जहां चिकित्सकों ने ईलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया. फिलहाल इलाल के बाद हत्या आरोपी की हालत समान्य है.
