तीन घंटे ऑक्सीजन पर रहे स्वतंत्रता सेनानी

गोड्डा:शुक्रवार को गोड्डा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रमणी मोहन झा (104) की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भारती कराया गया है. स्वतंत्रता सेनानी श्री झा थोड़े अस्वस्थ चल रहे हैं. परिजनों ने रौतारा चौंक स्थित घर से गोड्डा सदर अस्पताल में करीब सवा ग्यारह बजे इलाज के लिए भरती […]

गोड्डा:शुक्रवार को गोड्डा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रमणी मोहन झा (104) की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भारती कराया गया है. स्वतंत्रता सेनानी श्री झा थोड़े अस्वस्थ चल रहे हैं. परिजनों ने रौतारा चौंक स्थित घर से गोड्डा सदर अस्पताल में करीब सवा ग्यारह बजे इलाज के लिए भरती कराया है. चिकित्सकों के अनुसार दम फूलने की शिकायत पर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. फिलहाल डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा के इलाज के बाद बेहतर स्थिति में है.

स्वास्थ्य में थोड़ी आयी है सुधार

सदर अस्पताल में भर्ती किये जाने के बाद स्वतंत्रता सेनानी को तीन घंटे तक ऑक्सीजन पर चिकित्सकों द्वारा रखा गया है. हालांकि ऑक्सीजन लेने के बाद वे परिजनों से बातचीत करने की स्थिति में हो गये हैं. करीब साढ़े चार बजे थोड़ी राहत मिलने पर स्वतंत्रता सेनानी श्री झा द्वारा चाय की चुस्की ली गई है.

सीएस ने नहीं ली सुधि

बड़े बेटे जगधात्री झा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाने के बाद यहां के चिकित्सक,नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों ने काफी सपार्ट किया. उनके इलाज में सभी एकजुट दिखे. पुत्र ने बताया कि बड़ी खेद की बात है कि अस्पताल में स्वतंत्रता सेनानी की भरती होने की सूचना के बाद भी सिविल सर्जन सुधि लेने नहीं पहुंचे.

बीमार होने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे लोग

स्वतंत्रता सेनानी श्री झा के बीमार होने की सूचना पाकर शहर के गणमान्य, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता व लोगों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला लगा हुआ है. श्री झा का परिजनों ने ज्येष्ठ पुत्र जगधात्री झा, हिमांशु शेखर झा, शिशिर कुमार झा, प्रभा देवी व पौत्र द्वारा ख्याल रखा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >