गोड्डा : पोड़ैयाहाट ब्लॉक के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक के धक्के से घायल शिक्षिका दीपाली मरांडी को रेफर कर दिया गया है. सदर अस्पताल में बुधवार को गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को इलाज के लिए भरती कराया गया था. जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पोड़ैयाहाट ब्लॉक के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने शिक्षिका को धक्का मार कर घायल कर दिया था.
अस्पताल में भरती होने के बाद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा दिये जाने के बाद शिक्षिका के कमर में अत्यधिक चोट आने पर एक्स-रे की सलाह दी गयी थी. गुरुवार को एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद बेहतर इलाज के लिए शिक्षिका को भागलपुर रेफर किया गया.
