देर रात बूथ मजबूत करने की बनी रणनीित
गोड्डा : गोड्डा में होने वाले विस उपचुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति तेज हो गयी है. गुरुवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश गोड्डा देर शाम किसान भवन पहुंचे. उनके साथ प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे. हालांकि इसकी सूचना मीडिया को नहीं दी गयी थी. बैठक देर रात तक हुयी. भाजपा […]
गोड्डा : गोड्डा में होने वाले विस उपचुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति तेज हो गयी है. गुरुवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश गोड्डा देर शाम किसान भवन पहुंचे. उनके साथ प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे. हालांकि इसकी सूचना मीडिया को नहीं दी गयी थी. बैठक देर रात तक हुयी.
भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद श्री प्रकाश ने बताया कि गोड्डा में विस उपचुनाव होना तय है. इसके लिये मंडल से लेकर पंचायत स्तर तक भाजपा की तैयारी शुरू हो गयी है.
कहा : गोड्डा विस में कुल 378 बूथ हैं. ऐसे में तैयारी किया जाना जरूरी है. बताया कि बूथ स्तर से लेकर पंचायत तक के नेताओं को तैयार किया जा रहा है. कहा कि वे यहां रायशुमारी के लिये आये हैं. यह प्रदेश आलाकमान को तय करना है कि कौन बनेगा अध्यक्ष. भाजपा संगठन की पार्टी है.
संगठन के लोगों को हर निर्णय में शामिल होना है. हालांकि उन्होंने कहा जिला भाजपा नेताओं ने अपनी ओर से रायशुमारी व्यक्त की है जिसे प्रदेश संगठन में रखा जाएगा. यह पार्टी तय करेगी कि संगठन के किस व्यक्ति को अगले उपचुनाव में उतारना है. भाजपा विकास को तवज्जो देती है. विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी.
वहीं श्री प्रकाश ने यह भी कहा कि गोड्डा विस की जनता ने भाजपा को पहले भी जिताने का काम किया है. इस बार भी यहां की जनता विकास के सवाल पर अपना निर्णय सुनायेगी.कहा कि महागठबंधन धोखेबाजों का गठबंधन है. जनता को धोखा देने का काम गठबंधन ने किया है. राज्य में भाजपा की सरकार है. यदि गोड्डा में भाजपा की जीत होती है तो विकास की गति को बल मिलेगा. नहीं तो गोड्डा में नकारात्मक राजनीति का अखाड़ा होगा.दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता सहित अन्य नेता भी मौजूद थे.