सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त

अधिक से अधिक लोगों को रैली में जुटने का आह्वान किया सुंडमारा, अमरपुर, मखनी, नुनबट्टा, निपनियां, बुढ़ीकुरा आदि पंचायतों के ग्रामीणों से मिले गोड्डा : आठ फरवरी को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित झाविमो की रैली को लेकर जिलेभर में कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारी में जुट गये हैं. बुधवार को झाविमो महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप […]

अधिक से अधिक लोगों को रैली में जुटने का आह्वान किया

सुंडमारा, अमरपुर, मखनी, नुनबट्टा, निपनियां, बुढ़ीकुरा आदि पंचायतों के ग्रामीणों से मिले
गोड्डा : आठ फरवरी को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित झाविमो की रैली को लेकर जिलेभर में कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारी में जुट गये हैं. बुधवार को झाविमो महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में पोड़ैयाहाट विधान सभा व सदर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों मे प्रचार-प्रसार किया.
बुधवार को रैली की तैयारी को लेकर श्री यादव ने सुंडमारा, अमरपुर, मखनी, नुनबट्टा, निपनियां, बुढ़ीकुरा आदि पंचायतों में घूम-घूम कर जनसभा भी की. श्री यादव ने सुंडमारा हाइस्कूल मैदान में इसको लेकर जनसभा की. जिसमे अधिक से अधिक संख्या में लोगो को जुटने का अाह्वान किया. इस दौरान उन्होंने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा.
कहा कि भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है. पूरे राज्य में राशन कार्ड के लिये हाहाकार मचा है. वंचित परिवारों को अब तक राशन कार्ड नहीं दिया गया है. पुरे राज्य में मनरेगा योजना फेल है. सिंचाई के लिये कोई भी काम सरकार नहीं कर रही है. केवल घोषणाएं की जा रही है.
विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि सरकार की नीतियों के विरोध में ही झाविमो जिला मुख्यायल में विशाल प्रदर्शन करेगा तथा सरकार को जिला प्रशासन के माध्यम से मांग पत्र भी भेजी जायेगी. सुंडमारा हाईस्कूल मैदान में जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बबलू सिंह, मुखिया दीपा हांसदा, बंका के मुखिया राजकुमार भगत, नवल किशोर साह, निर्मल साह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >