थैला छीन भाग रहे युवक को भीड़ ने दबोचा

पकड़ा गया युवक का किशनगंज का रहने वाला महिला के शोर मचाने पर भीड़ ने बदमाशों को घेरा हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल से भाग रहे बदमाश गिरे एक युवक मौका देखकर हुआ फरार पुलिस कर रही युवक से पूछताछ गोड्डा : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इन पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं दिख […]

पकड़ा गया युवक का किशनगंज का रहने वाला

महिला के शोर मचाने पर भीड़ ने बदमाशों को घेरा
हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल से भाग रहे बदमाश गिरे
एक युवक मौका देखकर हुआ फरार
पुलिस कर रही युवक से पूछताछ
गोड्डा : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इन पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है. मंगलवार को एसडीओ कार्यालय के सामने एक बार फिर बदमाशों ने ने दिनदहाड़े एक महिला से रुपये से भरा थैला छीन कर भागने के प्रयास में थे. हालांकि युवक को भीड़ ने रंगेहाथों दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी.
जानकारी के अनुसार महिला बैंक से रुपये निकाल कर थैले में तकरीबन 2.50 लाख रुपये लेकर जा रही थी. इसी दौरान बदमाश उसके पीछे लग गये. मौका देखकर एसडीओ कार्यालय के समीप बदमाशों ने महिला के हाथ से रुपये से भरा थैला छीन लिया. जिसके बात तुरंत महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते भीड़ इक्ट्ठा हो गयी और युवक को घेर लिया. हड़बड़ाहट में दोनों युवक मोटरसाइकिल से गिर पड़े.
भीड़ ने रंगेहाथों पकड़ कर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसके हाथ से थैला लेकर महिला के सुपुर्द किया. वहीं दूसरा युवक मौका देखकर भाग खड़ा हुआ. सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. पकड़े गये युवक का नाम मंजीत साह बताया जा रहा है. वह बिहार के किशनगंज के चूड़ी पट्टी गांव का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस की पूछताछ में युवक ने यह जानकारी दी है.
महिला का नहीं चल पाया पता
हालांकि इस क्रम मे महिला का पता नहीं चल पाया है. मारपीट के दौरान महिला अपने थैले को लेकर चलते बनी. टाइगर मोबाइल के जवान आरोपित युवक को पकड़ने में व्यस्त थी. इस बीच महिला वहां से निकल गयी. इस कारण महिला का पता नहीं चल सका है.
दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं छिनतई व लूट की घटनाएं
हाल के दिनों में महगामा, पथरगामा व नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई छिनतई व लूट की घटना हुई है. अब तक पुलिस इन घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पायी है.
आरोपित से पुछताछ की जा रही है. महिला का पता नहीं चल पाया है. अन्य स्थानों पर हाल के दिनों में छिनतई की घटना को लेकर पुलिस आरोपित से पुछताछ में लगी है.
-पास्कल टोप्पो, नगर थाना प्रभारी,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >