सिदो कान्हू आदर्श विद्यालय ने जीता खिताब

गोड्डा : सोमवार को गणतंत्र क्रीड़ा सप्ताह समारोह के तहत गांधी मैदान में एक दिवसीय नेट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार साहा ने की. बालक वर्ग में रोचक मुकाबला खेला गया. जिसमे सिदो कान्हू आदर्श विद्यालय ललमटिया विजेता बना. दूसरे स्थान पर नव प्रभात मिशन […]

गोड्डा : सोमवार को गणतंत्र क्रीड़ा सप्ताह समारोह के तहत गांधी मैदान में एक दिवसीय नेट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार साहा ने की. बालक वर्ग में रोचक मुकाबला खेला गया. जिसमे सिदो कान्हू आदर्श विद्यालय ललमटिया विजेता बना. दूसरे स्थान पर नव प्रभात मिशन स्कूल रही तथा तीसरे स्थान पर वीणा भारती स्कूल पोड़ैयाहाट रही.

वहीं बालिका वर्ग में पहले स्थान पर ख्रीस्त राजा हाई स्कूल, दूसरे स्थान पर क्रॉनिकल विद्यापीठ टीम व तीसरे स्थान पर राजकीय मध्य विद्यालय गंगटा खुर्द की टीम रही. खेल के पूर्व पूर्व खिलाड़ियों से सिस्टर टेसलीन, पूर्व विधायक प्रशांत कुमार, विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा, नेटबॉल संघ के उपाध्यक्ष ललन कुमार लड्डू, जिला कबड्डी संघ के प्रवक्ता किरमान अंसारी, जिला नेटबॉल संघ सचिव गुंजन कुमार झा व नेशनल ख्याति प्राप्त खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >