क्राइम. मेहरमा में ट्रक चालकों से वसूल रहे थे रुपये
मेहरमा : मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना के विरामचक के पास शनिवार की देर रात ट्रक चालकों से अपने को डीटीओ बताकर रुपये वसूली कर रहे चालक सहित पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार सभी […]
मेहरमा : मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना के विरामचक के पास शनिवार की देर रात ट्रक चालकों से अपने को डीटीओ बताकर रुपये वसूली कर रहे चालक सहित पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार सभी लोगों का संबंध भागलपुर (बिहार) से है.
पुलिस से मिली जानकारी में स्कॉर्पियो पर चालक सहित पांच लोगों में चालक मो इजहार (50 वर्ष), सुभाष ठाकुर (30 वर्ष), मो शाहिद जमील (35 वर्ष) तथा मो तनवीर (32 वर्ष)हैं. हिरासत में लिये गये चार लोगों में दो एक ससूलपुर व तीन अमडंडा भागलपुर के रहने वाले बताये जाते हैं. इन सभी ने भाड़े पर स्कॉर्पियो वाहन भी लिया था. वाहन का मालिक अालोक रंजन ग्राम धनौला, थाना ससूलपुर भागलपुर का रहने वाला है. वाहन संख्या बीआर वी /1408 है. देर रात गोड्डा से लौटने के क्रम में महगामा के पास पप्पू लाइन होटल में खाना तथा शराब पीने के बाद सभी निकले थे.
ललमटिया- पीरपैंती मुख्य मार्ग विरामचक के पास स्कॉर्पियो रोक कर कोयला लेकर जा रहे ट्रक को रोका तथा चलान की मांग की. चालक के पूछे जाने अपने को डीटीओ तथा कर्मी बताकर रुपये की मांग की. चालक को शक होने पर आसपास के लोगों को सूचना दी. जिसके बाद रात के 12 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे तथा नशे में धुत्त सभी को पकड़कर बेलबड्डा थाना को सूचना दी. देर रात पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने सभी फरजी लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस ने हिरासत में लिये लोगों से 25 सौ रुपये नकद तथा चार मोबाइल जब्त कर कांड अंकित कर लिया है.