गैस सिलिंडर फटा, चार घायल

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के हनवारा के मिल्की गांव में रविवार को रसोई गैस सिलिंडर के फटने से चार लोग घायल हो गये. घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. रविवार दोपहर के ढाई बजे के करीब दुर्घटना हुई. जानकारी के अनुसार मिल्की गांव के मो मुस्ताक के घर खाना बनाने के दौरान […]

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के हनवारा के मिल्की गांव में रविवार को रसोई गैस सिलिंडर के फटने से चार लोग घायल हो गये. घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. रविवार दोपहर के ढाई बजे के करीब दुर्घटना हुई. जानकारी के अनुसार मिल्की गांव के मो मुस्ताक के घर खाना बनाने के दौरान यह हासदा हुआ.

जिसकी चपेट में आकर याशमीन (आठ वर्ष), आफरीन (पांच वर्ष), बीबी अजमेरी (30 वर्ष), मो उसमान (34 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों काे पहले इलाज के लिये महगामा रेफरल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुये सभी को भागलपुर रेफर कर दिया है.

पाइप लीक होने से फटा सिलिंडर
गृहणियों ने बताया कि खाना बनाने के लिए हंडी पर चावल चढ़ाया गया था. इस दौरान पाइप लीक होने के कारण सिलिंडर फट गया. हैवी ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये व घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिये भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >