प्राइवेट बस स्टैंड के पास से अधेड़ का शव बरामद

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास से नगर थाना की पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि मृतक के कमीज के पॉकेट से बंगाल के वीरभूम अस्पताल के चिकित्सक का चिट्ठा मिला है. फिलहाल चिट्ठा के अनुसार उसे मोईनउद्दीन शेख (50 वर्ष) समझा जा […]

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास से नगर थाना की पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि मृतक के कमीज के पॉकेट से बंगाल के वीरभूम अस्पताल के चिकित्सक का चिट्ठा मिला है. फिलहाल चिट्ठा के अनुसार उसे मोईनउद्दीन शेख (50 वर्ष) समझा जा रहा है जो वीरभूम के बाजारपाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार अधेड़ भीख मांग कर जीवन यापन करता था. स्वाभाविक मौत बतायी जा रही है. नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

प्राइवेट बस स्टैंड के पास से मिले शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल शव लावारिस है. पुलिस को पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है.
– पासकल टोप्पो, नगर थाना प्रभारी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >