अज्ञात बाइक के धक्के सेे एक युवक घायल

गोड्डा नगर : पथरगामा के गांधीग्राम-बांसभीठा मुख्य मार्ग में अज्ञात अनियंत्रित बाइक चालक के धक्के से मजदूर घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बांसभीठा से बाराबांध जाने के क्रम में पीछे से अज्ञात बाइक चालक पैदल चल रहे मजदूर रामजी साह को धक्का मार कर भाग निकला. स्थानीय ग्रामीणों ने घायल के परिजन को इसकी […]

गोड्डा नगर : पथरगामा के गांधीग्राम-बांसभीठा मुख्य मार्ग में अज्ञात अनियंत्रित बाइक चालक के धक्के से मजदूर घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बांसभीठा से बाराबांध जाने के क्रम में पीछे से अज्ञात बाइक चालक पैदल चल रहे मजदूर रामजी साह को धक्का मार कर भाग निकला. स्थानीय ग्रामीणों ने घायल के परिजन को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलने पर बांसभीठा गांव से पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायल को दाहिने हाथ व सिर में चोट आयी है. अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल का इलाज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >