गोड्डा : शहर के गांधी मैदान में साक्षर भारत कर्मी संघ की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता राम रंजन कुमार ने की. श्री कुमार ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि साक्षर भारत कर्मी संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों के समर्थन में 10 फरवरी को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगा.
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के प्रेरक, बीपीएम को भाग लेने की अपील की गयी है. इस दौरान संजय कुमार, पंकज शुक्ला, चंदन कुमार झा, काशी मंडल, अनवर अंसारी, रामचंद्र पासवान, प्रभाष कुमार मंडल, सुमन कुमार, नीलू सिंह, ज्योतिष कुमार, वीरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे.
