गोड्डा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों द्वारा एक से बढ़ कर एक झांकी निकाली गयी. 17 झांकियों में सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. निर्णय मंडली में तीन सदस्य थे. जिसमे डीडीसी रंजन चौधरी, नगर अध्यक्ष अजीत सिंह व समिति सदस्य सह भाजपा नेता नरेंद्र चौबे थे.
संयोजक प्रीतम कुमार गाड़िया ने बताया कि सबसे अधिक 26.5 अंक लाने वाले सूचना एवं विज्ञान प्रोद्यौगिकी विभाग को प्रथम, 24 अंक लाने वाले संत थॉमस स्कूल को द्वितीय तथा 21 रन प्राप्त करने वाले एक्सट्रा ड्रामा को तृतीय स्थान दिया गया. झांकी में सुधा प्ले स्कूल, स्वास्थ्य विभाग, क्रॉनिकल विद्यापीठ, जिला समाज कल्याण विभाग, सर्वशिक्षा अभियान, डीआरडीए गोड्डा, टेंडर हर्ट विद्यालय, सर सैय्यद स्कूल, उद्योग विभाग, उत्पाद विभाग, वन विभाग व पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा झांकी निकाली गयी थी.
