काफी मान मनौव्वल के बाद जिप अध्यक्ष ने फहराया झंडा

गोड्डा : डीआरडीए परिसर में झंडा फहराने के लिये काफी मान-मनौव्वल हुआ. झंडा फहराने के पूर्व परिसर में हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ. तिरंगा फहराने के लिये निश्चित व तय समय पर जिले के पदाधिकारी एकत्रित हुये. लेकिन जिप अध्यक्ष नदारद रही. समय होते देख डीडीसी रंजन चौधरी ने झंडा फहराने की सूचना दी. जिस पर पता […]

गोड्डा : डीआरडीए परिसर में झंडा फहराने के लिये काफी मान-मनौव्वल हुआ. झंडा फहराने के पूर्व परिसर में हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ. तिरंगा फहराने के लिये निश्चित व तय समय पर जिले के पदाधिकारी एकत्रित हुये. लेकिन जिप अध्यक्ष नदारद रही. समय होते देख डीडीसी रंजन चौधरी ने झंडा फहराने की सूचना दी. जिस पर पता चला कि जिप अध्यक्ष को कार्यक्रम की सूचना नहीं है.

इस पर काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चलता रहा. इस बीच डीडीसी को छोड़कर डीसी हर्ष मंगला व एसपी संजीव कुमार व जिले के अन्य पदाधिकारी वहां से निकल पड़े. बाद में उपविकास आयुक्त द्वारा जिला परिषद कार्यालय जाकर इसकी सूचना दी गयी तब कहीं जाकर झंडा फहराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >