सरकार सभी पारा शिक्षकों का स्थायीकरण करे

गोड्डा : सदर प्रखंड के बीआरसी भवन में पारा शिक्षकों की बैठक हुई. जिसमे मुख्य तौर पर रांची से पहुंचे झारखंड पारा शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विक्रांत ज्योति ने पारा शिक्षकों में जोश भरा. कहा कि सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है. इसलिए निर्णय लिया गया है कि यदि गोड्डा उपचुनाव […]

गोड्डा : सदर प्रखंड के बीआरसी भवन में पारा शिक्षकों की बैठक हुई. जिसमे मुख्य तौर पर रांची से पहुंचे झारखंड पारा शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विक्रांत ज्योति ने पारा शिक्षकों में जोश भरा. कहा कि सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है.
इसलिए निर्णय लिया गया है कि यदि गोड्डा उपचुनाव के पूर्व सरकार राज्य के सभी पारा शिक्षकों का स्थायीकरण व सरकारीकरण नहीं करती है तो सरकार के विरुद्ध पारा शिक्षक गोलबंद होकर कार्य करेंगे. गोड्डा उपचुनाव में पारा शिक्षक सरकार के विरुद्ध कार्य करेंगे.
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने किया. श्री महतो व जिला सचिव अमरेंद्र कुमार ने कहा कि पारा शिक्षकों के प्रति सरकार को संवेदनशील होना होगा. पारा शिक्षक का स्थायीकरण करने को लेकर आंदोलन जोरदार किया जायेगा. जिला प्रवक्ता मनीष झा ने कहा कि पारा शिक्षकों की मांगें पुरी नहीं की गयी तो गोड्डा उपचुनाव में सरकार के खिलाफ पारा शिक्षक प्रचार-प्रसार करेंगे. मौके पर बाबूल झा, अमरेंद्र यादव, तपेश्वर देव, कमल दे, मोती, शैलेंद्र, अरुण आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >