शिक्षक व क्रय समितियों के सदस्यों ने किया बहिष्कार

विभाग पर लगाया मनमानी का आरोप नामांकित बच्चों के अनुसार विभाग ने नहीं किया राशि का आवंटन महगामा : शनिवार को महगामा के बीआरसी भवन में आयोजित पोशाक मेला को शिक्षकों ने बहिष्कार कर दिया. शिक्षकों ने बताया कि विभाग की ओर से शिक्षकों के खाते में पर्याप्त राशि आवंटित नहीं की गयी है. पोशाक […]

विभाग पर लगाया मनमानी का आरोप

नामांकित बच्चों के अनुसार विभाग ने नहीं किया राशि का आवंटन
महगामा : शनिवार को महगामा के बीआरसी भवन में आयोजित पोशाक मेला को शिक्षकों ने बहिष्कार कर दिया. शिक्षकों ने बताया कि विभाग की ओर से शिक्षकों के खाते में पर्याप्त राशि आवंटित नहीं की गयी है. पोशाक क्रय मेला का आयोजन कर शिक्षकों को डराया जा रहा है. सिर्फ मेला लगाया गया है, शिक्षकों के खाते में पर्याप्त राशि नहीं भेजी गयी है. एसे में पोशाक खरीदने में असमर्थ हैं.
उनलोगों ने सीधे तौर पर विभाग को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया. कहा कि जानबुझ कर शिक्षको को मेला लगाकर ड्रेस खरीदे जाने का दबाब बनाया जा रहा है, जो गलत है. शिक्षकों का यह भी कहना था कि यदि विभाग को अपने मनमानी पर रोक लगानी चाहिये. नहीं तो इस कार्यक्रम का शिक्षक बहिष्कार करेंगे. शिक्षकों ने जिप सदस्य सुरेंद्र मोहन केशरी के अगुआई में विरोध प्रदर्शन किया.
महगामा के पूर्व विधायक ने भी जतायी आपत्ति: वहीं इस मामले पर महगामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने भी आपत्ति जतायी है.कहा कि इस व्यवस्था के जिले पूरा जिला प्रशासन जिम्मेवार है.सरकार की न दिशा है न दशा.विभाग दुकानदारी मे लगा है.पूरे तमाशा से वे हतप्रभ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >