पोड़ैयाहाट के सुगाबथान के पास दिया घटना को अंजाम
मधुपुर से बोहरा जा रहा था बाइक सवार
पोड़ैयाहाट : प्रखंड थाना क्षेत्र में लगातार अापराधिक घटनाएं बढ़ गयी हैं. शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग के सुगाबथान के पास अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने भय दिखा कर बोहरा निवासी नवीन राउत से अपाचे मोटरसाइकिल की छिनतई कर ली.
मधुपुर से जा रहा था बोहरा
नवीन राउत अपने अपाचे मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 डी/3280 पर सवार होकर मधुपुर से अपने घर बोहरा जा रहा था. इस दौरान सुगाबथान पुल के पास घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल की छिनतई कर ली.
घटना की जानकारी नवीन राउत ने मौके पर अपने भाई पिंकू राउत जो रोजगार सेवक हैं के अलावा पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के पीए देवेंद्र को दिया. घटना की जानकारी को लेकर नवीन राउत तथा उनके संबंधी पोड़ैयाहाट थाना पहुंचे. सामाचार लिखे जाने तक पोड़ैयाहाट थाना में प्राथमिकी की कार्रवाई चल रही है.
घटना की जानकारी मिली है. अहतियात के तौर पर पुलिस द्वारा चेकपोस्ट लगा दिया है.
-अभिषेक कुमार, एसडीपीओ गोड्डा.
