पथरगामा : योगिनी स्थान स्थित भक्तगृह में गुरुवार को प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक जयराम पासवान की अध्यक्षता में हुई.
श्री पासवान ने बताया कि पथरगामा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष संजीव कुमार भगत, उपाध्यक्ष ममता देवी, सचिव लखी मुर्मू, उपसचिव जीतेंद्र मेहरा, कोषाध्यक्ष शंकर महतो,
सह कोषाध्यक्ष चिंतामणी देवी को चुना गया. डीलरों ने कहा कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है. इसको लेकर आंदोलन की राणनीति बनायी जा रही है. बैठक में राजकुमार भगत, प्रेमसागर दास, राजेश भगत, शंकर महतो, सुनील मधुकर, मनोज कुमार मेहरा आदि थे.
