गोड्डा में सेवानिवृत्त दरोगा से छिनतई

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सदर ब्लाक के समीप दिनदहाड़े उचक्कों ने सेवानिवृत्त दारोगा से 50 हजार की छिनतई कर ली. घटना सोमवार के सुबह की है. बताया जाता है कि पथरगामा थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी सेवानिवृत्त दारोगा बिंदेश्वरी पासवान एसबीआइ की मुख्य शाखा से राशि की निकासी कर बाहर निकला. बैग मे […]

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सदर ब्लाक के समीप दिनदहाड़े उचक्कों ने सेवानिवृत्त दारोगा से 50 हजार की छिनतई कर ली. घटना सोमवार के सुबह की है. बताया जाता है कि पथरगामा थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी सेवानिवृत्त दारोगा बिंदेश्वरी पासवान एसबीआइ की मुख्य शाखा से राशि की निकासी कर बाहर निकला.
बैग मे रुपया लेकर ब्लाक फिल्ड की ओर गये, जहां पूर्व से उनका साला इंतजार कर रहा था. बीच रास्ते में ही गाड़ी रोककर खड़ा करने के क्रम में उचक्कों ने तेजी से बैग उड़ा लिया. उचक्के पल्सर पर सवार थे तथा पलक झपकते ही ओझल हो गये. हो-हल्ला होने पर कुछ लोगों ने पीछा करने का प्रयास भी किया.
एसपी को दी सूचना : मामले की सूचना रिटायर्ड दारोगा ने सीधे एसपी को दी. एसपी ने तुरंत पहल करते हुए नगर थाना को सूचना देकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. नगर थाना की पेट्रोलिंग जीप सहित मोबाईल टाइगर के वाहनों को भी भेजा गया पर कुछ पता नहीं चल पाया.
”झपट्टा मार गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है. जानकारी मिली है. मामला दर्ज किया जायेगा.
-पास्कल टोप्पो, नगर थाना प्रभारी, गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >