हालत गंभीर, रेफर
पत्नी के बयान पर मामला दर्ज
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के बुडआ गांव में आपसी रंजिश में मारपीट हो गयी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुडआ गांव में रविवार की रात सोहराय पर्व को लेकर आदिवासियों द्वारा नाच-गान किया जा रहा था. इस क्रम में बुडआ गांव के करण हेंब्रम व लुखी बास्की में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गयी.
आरोपित करण हेंब्रम के सिर पर लाठी-डंडा से प्रहार किया गया है. जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पत्नी अनिता मुर्मू ने पुलिस को दिये फर्द बयान में लुखी बास्की को आरोपित बनाया है. सिर में अधिक चोट आने से करण हेंब्रम की हालत गंभीर बतायी जाती है. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने करण हेंब्रम को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
