प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक 17 को

गोड्डा नगर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक 17 जनवरी को बोर्ड मध्य विद्यालय में होगी. महासचिव सुदिष्ट प्रसाद ने बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में शिक्षकों का लंबित कार्यों का निष्पादन नहीं करने व शिक्षकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन के नाम पर शिक्षकों का शोषण एवं भयादोहन किया जा रहा है. […]

गोड्डा नगर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक 17 जनवरी को बोर्ड मध्य विद्यालय में होगी. महासचिव सुदिष्ट प्रसाद ने बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में शिक्षकों का लंबित कार्यों का निष्पादन नहीं करने व शिक्षकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन के नाम पर शिक्षकों का शोषण एवं भयादोहन किया जा रहा है. श्री प्रसाद ने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर संघ की बैठक बुलायी गयी है. जिसमे बिंदुवार शिक्षकों द्वारा विचार-विमर्श किया जायेगा.

जिसमे मुख्य तौर पर ग्रेड वन से ग्रेड थ्री में प्रोन्नति, ग्रेड वन में 12 वर्ष सेवा कर चुके शिक्षकों को ग्रेड टू में प्रोन्नति, ग्रेड फोर में कार्यरत शिक्षकों को ग्रेड सेवन में प्रोन्नति, ग्रेड थ्री में शिक्षकों की प्रोन्नति, कार्यालय में लंबित कार्यों को सूचिबद्ध कर निष्पादन करने, स्थानांतरण व पदस्थापन के नाम पर भयादोहन बंद करने, विभागीय आदेश से वंचित रखने आदि बातों पर विचार कर आगे की रणनीति तय की जायेगी. श्री प्रसाद ने सभी शिक्षकों को बैठक में भाग लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >