गोड्डा/पोड़ैयाहाट : गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को कोरका गांव में राज्य के चार मंत्री, सांसद, चार विधायक तथा पूर्व विधायक व सांसद के अलावा लगभग सभी पार्टी के नेताओं का जुटान रहा.
यहां पहुंच कर सभी दिवंगत आत्मा की शांति की दुआ मांगी. इस दौरान मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि अभी माहौल अलग है. इस वक्त ऐसी कोई बात नहीं हो सकती है. हालांकि स्व मंडल के दोनों पुत्र अमित व सुमित पढ़े लिखे व सक्षम हैं. पार्टी इस मामले पर विचार करेंगी.
अन्य मंत्रियों ने भी अपनी ओर से नीलकंठ सिंह की ओर इशारा कर कहा कि श्री मुंडा जो कह रहे हैं वह सत्य है. वहीं सांसद नििशकांत दुबे ने भी कहा कि स्व मंडल के दोनों बेटे तैयार हैं.
