विश्वविद्यालय स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आज

गोड्डा : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर गोड्डा कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को होगा. गोड्डा कॉलेज के प्रोफेसर संजय प्रियंवद ने बताया कि 10 जनवरी को दिन के 11 बजे से कॉलेज के विज्ञान भवन में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित क्वीज व […]

गोड्डा : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर गोड्डा कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को होगा. गोड्डा कॉलेज के प्रोफेसर संजय प्रियंवद ने बताया कि 10 जनवरी को दिन के 11 बजे से कॉलेज के विज्ञान भवन में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित क्वीज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

कार्यक्रम में प्राचार्य सहित कॉलेज के सभी प्रोफेसर मौजूद रहेंगे. श्री प्रियंवद कॉलेज छात्र-छात्राओं को क्वीज व भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने सहित बड़ी संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया.

केपीएल-टू 25 को
गोड्डा. सदर प्रखंड के ककना गांव में सरस्वती पूजा समिति की ओर से केपीएल-टू क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी को किया जायेगा. पूजा समिति के रिंटू सिंह, संजीव सिंह, ललन सिंह व सुशील सिंह ने बताया कि पूजा पर पिछले वर्ष भी केपीएल का आयोजन किया गया था. इसमें हिस्सा लेने की प्रक्रिया शुरू है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >