प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
गोड्डा : पोड़ैयाहाट के बक्सरा हत्याकांड का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने बुधवार को प्रेस मीट कर मामले की जानकारी दी. पुलिस कप्तान ने बताया कि इस कांड को अंजाम देने में मृतक की पत्नी व प्रेमी का हाथ था. मामले की गुत्थी सुलझा ली गयी है. पुलिस ने […]
गोड्डा : पोड़ैयाहाट के बक्सरा हत्याकांड का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने बुधवार को प्रेस मीट कर मामले की जानकारी दी. पुलिस कप्तान ने बताया कि इस कांड को अंजाम देने में मृतक की पत्नी व प्रेमी का हाथ था. मामले की गुत्थी सुलझा ली गयी है.
पुलिस ने आरोपित पत्नी खुशबू व प्रेमी सानु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी व पत्नी ने ही हत्या की साजिश रची थी. कहा कि स्वास्थ्य कर्मी संजय मांझी की हत्या कराने में उसकी पत्नी का ही हाथ था. गहन अनुसंधान के बाद ही पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने बताया कि हत्या की साजिश छह माह से बन रही थी. हत्यारोपित प्रेमी सानू संजय की पत्नी के लगातार संपर्क में था. दोनों के पास अलग मोबाइल थे.
इस मोबाइल नंबर का प्रयोग दोनों आपस में बातचीत के लिए करते थे. हालांकि हत्या के बाद आरोपितों ने सिम सहित मोबाइल नंबर को भी नष्ट कर दिया था.
सानू और उसके साथियों को कमरे में छिपा दिया था
संजय की हत्या वाले दिन सानू और उसके दो साथी खुशबू के पास उसके ससुराल यानी संजय के घर पहुंच गये थे. पत्नी खुशबू ने ही हत्यारोपितों को घर के अंदर प्रवेश कराया था. सभी आरोपित छत पर छिपे थे. पति के आने के बाद इन्होंने इन पर हमला बोल दिया. बताया कि संजय को तकिये से मुंह दाबा गया था. इसके बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया गया. इा दौरान उनकी पत्नी भी साथ दे रही थी. इतना ही नहीं सभी आरोपितों ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दास्ताने का प्रयोग किया था. ताकि किसी भी स्थान का फिंगर प्रिंट नहीं आ सके. बाद में सभी सबुत को भी जला दिया गया.
कड़ी चुनौती बन गयी हत्या का उद्भेदन
पुलिस के लिए हत्याकांड का उद्भेदन कड़ी चुनौती बन गयी थी. जिस नंबर का प्रयोग उसकी पत्नी कर रही थी उस नंबर से भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. सारे सबुत को पहले ही नष्ट किये जा चुके थे. हत्याकांड का उद्भेदन पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बन गयी थी. बाद में बड़े ही नाटकीय तरीके से पुलिस ने इस कांड का उद्भेदन कर लिया.
इस कांड को निबटाने के लिए खुद पोड़ैयाहाट की पुलिस इंस्पेक्टर गांव में छिपकर मामले की टोह लेती रही. तब कहीं जाकर पुलिस को यह सफलता मिली कि उस औरत को कोई अवैध कनेक्शन था तथा उसका संबंध भागलपुर जिले से था.जो बराबर उसके पति के अनुपस्थिति में आता जाता रहता था.
एसपी संजीव कुमार ने बताया कि यह विशुद्ध रूप से अवैध कनेक्शन में हत्या हुई है. इसका संबंध लूट से नहीं था.लूट सिर्फ दिखावे के लिये किया गया था. पत्नी व प्रेमी इसके मास्टरमाइंड थे. पुलिस ने दिखावे के लिये लुटे गये जेवर को भी बरामद कर लिया है.
टीम को एसपी ने दी बधायी
मामले के उदभेदन करने के लिये एसडीपीओ अभिषेक कुमार सहित इंस्पेक्टर,थाना प्रभारी मनोज कुमार को पुलिस कप्तान ने बधाई दी है. कहा कि सभी ने मिलकर इस कांड का उद्भेदन किया है. इसके लिये उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा.