महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के रविदास टोला में छत से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम अर्जुन रविदास बताया जाता है. घटना देर शाम की है. छत पर युवक कुछ काम करने गया था.
पैर लड़खड़ा जाने के कारण युवक छत से नीचे गिर गया. गिरने के बाद हुये रक्तस्त्राव के बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गयी. हालांकि शव को परिजनों ने उठाकर महगामा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक डाॅ नुरूल हक ने मृत घोषित कर दिया. छोटे भाई ने अस्पताल परिसर में मामले की जानकारी दी. जानकारी होने पर महगामा थाना की पुलिस भी पहुंची तथा परिजनों का बयान लेने में जुटी रही.
