एसपी ने किया दो जमादार को सस्पेंड

औचक जांच में लगाया गया था एसडीपीओ को -नगर थाना व मुफस्सिल थाना के जमादार किये गये निलंबित गोड्डा : देर रात सड़कों पर अवैध वसूली के मामले में गोड्डा पुलिस ने दो जमादारों को निलंबित कर दिया है. निलंबित किये गये जमादार अंजनी कुमार सिंह नगर थाना में पदस्थापित हैं. वहीं दूसरे मुफस्सिल थाना […]

औचक जांच में लगाया गया था एसडीपीओ को
-नगर थाना व मुफस्सिल थाना के जमादार किये गये निलंबित
गोड्डा : देर रात सड़कों पर अवैध वसूली के मामले में गोड्डा पुलिस ने दो जमादारों को निलंबित कर दिया है. निलंबित किये गये जमादार अंजनी कुमार सिंह नगर थाना में पदस्थापित हैं. वहीं दूसरे मुफस्सिल थाना में पदस्थापित जमादार कैलाश दास हैं.
पुलिस कप्तान ने दोनों जमादारों को निलंबित करने की भी पुष्टि की है. इसकी जांच के लिए पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने एसडीपीओ अभिषेक कुमार को जांच में लगाया गया था. एसडीपीओ दोनों जमादारों पर नजर रखे हुये थे. गड़बड़ी पकड़ाने पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट एसडीपीओ ने की. इसके बाद एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >