???::??????? ??????? ?? ???? ?????? ?? ????? ? ????? ?? ???? ??? ?????????

ओके::फलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड के एएनएम व सहिया को दिया गया प्रशिक्षण तसवीर: 25 उपस्थित सहियाप्रतिनिधि, महगामामहगामा के अस्पताल परिसर में फाइलेरिया को लेकर एएनएम को एकदिनी प्रशिक्षण दिया गया. चिकित्सा प्रभारी डाॅ जेपी भगत ने एएनएम व सहिया साथी को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षक डाॅ भगत ने बताया कि गर्भवती महिलाआें व दो वर्ष […]

ओके::फलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड के एएनएम व सहिया को दिया गया प्रशिक्षण तसवीर: 25 उपस्थित सहियाप्रतिनिधि, महगामामहगामा के अस्पताल परिसर में फाइलेरिया को लेकर एएनएम को एकदिनी प्रशिक्षण दिया गया. चिकित्सा प्रभारी डाॅ जेपी भगत ने एएनएम व सहिया साथी को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षक डाॅ भगत ने बताया कि गर्भवती महिलाआें व दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं देने की जानकारी दी गयी. श्री भगत ने बताया कि फाइलेरिया दिवस 14 से 20 दिसंबर तक पूरे जिले में मनाया जाना है. डाॅ जेपी भगत ने कहा कि बूथ लगाकर फाइलेरिया की दवा उपलब्ध कराना है. बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर फाइलेरिया की दवा सहित अल्वेंडाजोल की दवा मुहैया करायी जायेगी. चिकित्सक ने बताया कि फाइलेरिया रोग के प्रति ध्यान देने की जरूरत है. कहा कि इस रोग के कारण ही विकलांगता आती है. बताया कि फाइलेरिया के कीटाणु किसी भी स्वस्थ्य व्यक्ति के शरीर में हो सकते हैं. 10 से 15 साल के अंतराल में फाइलेरिया रोग का असर रोगियों पर देखा जा सकता है. इस दौरान प्रशिक्षक बजनैन कुंवर, शाहीद परवेज, रंजीत कुंवर सहित एएनएम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >