???::???? ???? ????? ???? ? ????? ????? ?? ???-????

ओके::जल्द होगी सब्जी मंडी व मंदिर परिसर की साफ-सफाई फ्लैग::खबर छपने के बाद संवेदनशील हुआ नगर पंचायत-नप अध्यक्ष व कर्मचारियों ने किया स्थल का मुआयना-गुरुवार से होगा सफाई कार्य प्रारंभ-सप्ताहभर में होगा सौंदर्यीकरण का कार्य -कर्मियों को दिया गुरुवार तक सफाई कराने का निर्देश – गुमटी मालिकों को गुरुवार तक परिसर से गुमटी हटाने का […]

ओके::जल्द होगी सब्जी मंडी व मंदिर परिसर की साफ-सफाई फ्लैग::खबर छपने के बाद संवेदनशील हुआ नगर पंचायत-नप अध्यक्ष व कर्मचारियों ने किया स्थल का मुआयना-गुरुवार से होगा सफाई कार्य प्रारंभ-सप्ताहभर में होगा सौंदर्यीकरण का कार्य -कर्मियों को दिया गुरुवार तक सफाई कराने का निर्देश – गुमटी मालिकों को गुरुवार तक परिसर से गुमटी हटाने का निर्देश तसवीर-15 में मंदिर तथा 16 में निरीक्षणते नगर पंचायत अध्यक्ष संवाददाता, गोड्डा स्थानीय सब्जी मार्केट स्थित पुराने हुमान मंदिर के आस-पास लगे कूड़े-कचरे के अंबार व अवैध रूप से संचालित गुमटियों को हटाया जायेगा. बुधवार को प्रभात खबर में इस बाबत समाचार छपने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की ओर से पहल की गयी है. बुधवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष अपने कर्मियों के साथ सब्जी मंडी के पास स्थित मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और स्थिति देख कर दुख व्यक्त किया. उन्होंने मौके पर उपस्थित कर्मचारी भास्कर कुमार तथा सुमन कुमार को गुरुवार तक मंदिर के आस-पास की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है. फिलहाल मंदिर आने के लिए तीन रास्ते में से दो को बांस की बेरिकेटिंग लगा कर बंद करा दिया गया है. साथ ही नप अध्यक्ष ने गुमटी मालिकों से अपील की है कि गुरुवार तक वे अपनी गुमटी स्वयं हटा लें नहीं तो गुमटी को जब्त कर लिया जायेगा. नप अध्यक्ष ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर मंदिर के अास-पास सौंदर्यीकरण का काम किया जायेगा……………………………………..दुखद स्थिति है. गुरुवार को मंदिर परिसर के आस-पास सफाई का काम किया जायेगा. – अजीत कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष ………………………………………….मामले को लेकर नगर पंचायत पूरी तरह से गंभीर है. सफाई के साथ सौंदर्यीकरण की दिशा में काम किया जायेगा. -राहुल जी आनंद, कार्यपालक पदाधिकारी…………………………………………. बांक्स में शहर के नागरिकों ने मुख्य मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की गोड्डा. शहर के नागरिकों ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत को आवेदन देकर मंदिर परिसर को स्वच्छ व परिसर के आस-पास सौंदर्यीकरण की मांग की. कहा कि मंदिर परिसर के आस-पास कूड़े-कचरे का अंबार लगा रहता है. साथ ही आवागमन के लिए तीन में से दो रास्तों को बंद करने की मांग की. इसके साथ शहर में विभिन्न स्थानों को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >