???::????? ?????? ?????????? ??? ??? ???? ???? ???????? ?????? ?? ???? ??????????? ?? ???? ??? ?????????? ?? ????? ????

ओके::ट्रेड यूनियन कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर लौटे कर्मचारी नेताओं ने साथी कर्मचारियों को लिये गये प्रस्तावों से कराया अवगत प्रतिनिधि, गोड्डा ट्रेड यूनियन कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर लौटे कर्मचारी नेताओं ने साथी कर्मचारियों को लिये गये प्रस्ताव से अवगत कराया है. कर्मचारी नेता मदन मोहन मिश्र ने बताया कि सप्तम वेतन पुनरीक्षण समिति की रिपोर्ट […]

ओके::ट्रेड यूनियन कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर लौटे कर्मचारी नेताओं ने साथी कर्मचारियों को लिये गये प्रस्तावों से कराया अवगत प्रतिनिधि, गोड्डा ट्रेड यूनियन कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर लौटे कर्मचारी नेताओं ने साथी कर्मचारियों को लिये गये प्रस्ताव से अवगत कराया है. कर्मचारी नेता मदन मोहन मिश्र ने बताया कि सप्तम वेतन पुनरीक्षण समिति की रिपोर्ट जिसमे आवास भत्ता कम करना, ग्रेड पे समाप्त करना आदि लिये गये सरकारी निर्णयों पर यूनियन ने रोष जताते हुये इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया. कर्मचारी नेता श्री मिश्र ने बताया कि अधिवेशन के माध्यम से कुल 20 प्रस्ताव पारित किये गये. भारत सरकार से इन प्रस्तावों को पूरा करने की मांग की गयी है. श्री मिश्र ने यह भी बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे मजदूर नेताओं के अलावे विदेश के मजदूर संगठन के नेता भी शामिल हुये. कहा कि यदि सरकार इन मांगों को लेकर जरा भी गंभीर नहीं होती है तो आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन किया जायेगा. अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह व राहुल गांधी ने भी भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >