???::?????? ????-?????? ?????? ?????????? ?? ??? 10 ??

ओके::सीनियर बालक-बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का चयन 10 को नगर प्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से स्थानीय गांधी मैदान में 10 दिसंबर को सीनियर बालक-बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. यह जानकारी जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार झा ने दी. श्री झा ने बताया कि जामताड़ा में दिसंबर माह में राज्यस्तरीय […]

ओके::सीनियर बालक-बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का चयन 10 को नगर प्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से स्थानीय गांधी मैदान में 10 दिसंबर को सीनियर बालक-बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. यह जानकारी जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार झा ने दी. श्री झा ने बताया कि जामताड़ा में दिसंबर माह में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. गोड्डा से सीनियर खिलाड़ियों का पूरा दल उक्त प्रतियोगिता में भाग लेगी. इसके लिये 10 दिसंबर को गांधी मैदान में एक दिवसीय सलेक्शन ट्रायल का आयोजन रखा गया है. संघ अध्यक्ष अरुण कुमार साहा की उपस्थिति में खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. —————————–टेनिस बॉल क्रिकेटर चैंपियनशिप में झारखंड टीम तीसरे स्थान परहिमाचल प्रदेश के कोलटा साहिब शहर में चार से सात सितंबर तक संपन्न हुए सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशीप में झारखंड टीम की बालक व बालिका टीम तीसरे स्थान पर रही. यह जानकारी टेनिस बॉल जिला सचिव सुरजीत झा ने दी. श्री झा ने हर्ष प्रकट करते हुए टीम के खिलाड़ियों को इसके लिये बधाई दी है. बताया कि झारखंड की बालक व बालिका टीम को सेमीफाइनल में पराजित करने वाली गोवा व उत्तरप्रदेश टीम चैंपियनशीप की विजेता बनी है. श्री झा ने बताया कि झारखंड की मेजबानी में नेशनल स्कूल गेम्स के तहत 16 से 20 दिसंबर तक पूर्व प्रस्तावित अंडर-17 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशीप की तिथि को पंचायत चुनाव की वजह से स्थगित कर दिया गया है. जल्द ही नयी तिथि की घोषणा झारखंड सरकार कर देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >