ओके::कर्मियों को दिया गया काउंटिंग का प्रशिक्षण -13 से शुरू होगी मतगणना-नगर भवन के प्रशिक्षण भवन मेें मिली जानकारी तसवीर: 01 प्रशिक्षण देते, 02 प्रशिक्षण में मौजूद मतगणना कर्मीप्रतिनिधि, गोड्डा मंगलवार को टाउन हाॅल में मतगणना को लेकर कर्मियों को एकदिनी प्रशिक्षण दिया गया. बतौर प्रशिक्षक उपविकास आयुक्त रंजन चौधरी सहित मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना कर्मियों को जरूरी जानकारी दी. कर्मियों को वैध तथा अवैध मतों को छांटने के बाद गिनती का काम प्रारंभ करने की जानकारी दी. मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि सबसे पहले उन बैलेट पेपर की छंटनी की जानी है. जिन्होंने मतपत्र में गलत ढंग से मतदान किया है. बताया कि एक ही मतपत्र में अगर दो जगह वोट के निशान पाये जाते हैं तो उन्ही मतों की गिनती होगी. अवैध मतों को हटाने के बाद ही गिनती का काम प्रारंभ होगा. मतगणना 13 दिसंबर की सुबह से प्रारंभ होगी. गोड्डा तथा पोड़ैयाहाट में 28-28 टेबुल, तथा महगामा, पथरगामा, सुंदरपहाड़ी, ठाकुरगंगटी, मेहरमा, बसंतराय व बोआरीजोर प्रखंडों की गिनती के लिए कुल 14-14 टेबुल लगाये जायेंगे. मतगणना का कार्य अलग-अलग प्रशाल में किया जायेगा. मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से रात के आठ बजे तक चलेगा. इसके बाद बज्रगृह को सील कर दिया जायेगा. गिनती शुरू करने के पहले मतगणना कर्मी बैलेट बॉक्स को खोलने से पहले सीलिंग वाले बैलेट बॉक्स को मतगणना अभिकर्ता के सामने दिखायेंगे. इसके बाद ही गिनती की प्रक्रिया आरंभ होगी. मतों की गिनती के बाद सुपरवाइजर को गिनती की रिपोर्ट दें. सुपरवाइजर द्वारा ही आरओ टेबुल पर वोटों की गिनती की रिपोर्ट दी जायेगी.
???::???????? ?? ???? ??? ???????? ?? ?????????
ओके::कर्मियों को दिया गया काउंटिंग का प्रशिक्षण -13 से शुरू होगी मतगणना-नगर भवन के प्रशिक्षण भवन मेें मिली जानकारी तसवीर: 01 प्रशिक्षण देते, 02 प्रशिक्षण में मौजूद मतगणना कर्मीप्रतिनिधि, गोड्डा मंगलवार को टाउन हाॅल में मतगणना को लेकर कर्मियों को एकदिनी प्रशिक्षण दिया गया. बतौर प्रशिक्षक उपविकास आयुक्त रंजन चौधरी सहित मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना […]
