???::???? ????????? ?? ????????? ????

ओके::दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्जगोड्डा कोर्ट. बसंतराय थाना में बीबी तबस्सुम ने मंगलवार को अपने पति मो शरीफ आलम, ससुर मो मनीरूद्दीन, सास मलिका खातून व ननद वकीला खातून पर मुकदमा दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी संख्या 43/15 के अनुसार बीबी तबस्सुम का निकाह 20 अगस्त 14 को मो शरीफ आलम के साथ हुआ था. […]

ओके::दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्जगोड्डा कोर्ट. बसंतराय थाना में बीबी तबस्सुम ने मंगलवार को अपने पति मो शरीफ आलम, ससुर मो मनीरूद्दीन, सास मलिका खातून व ननद वकीला खातून पर मुकदमा दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी संख्या 43/15 के अनुसार बीबी तबस्सुम का निकाह 20 अगस्त 14 को मो शरीफ आलम के साथ हुआ था. ससुराल जाने पर सभी आरोपित मिलकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. यहां तक कि उसके आाचरण पर भी सवाल उठाया जाता था. मामले में कई बार पंचायती भी हुई थी. लेकिन आरोपितों का रवैया नहीं बदला. अंत में तंग आकर तबस्सुम ने परिवार सत्र न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया है. न्यायालय के आदेश पर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >