गोड्डा नगर : सोमवार की सुबह अमरपुर गांव में सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय रिंकु कुमार घायल हो गया. जानकारी के अनुसार अमरपुर के डुमरथान निवासी उमेश कुमार साह का पुत्र खेलते-खेलते सड़क पर आ गया.
इसी क्रम में अमरपुर गांव की ओर से बाजार जा रहे बाइक सवार ने बच्चे को धक्का मार दिया. स्थानीय ग्रामीणों तथा बाइक सवार की मदद से घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को रेफर कर दिया.
