एसपी ने तीनों को किया निलंबित

पथरगामा प्रखंड के बूथों पर लगाये गये थे चुनाव कार्य में गोड्डा : पंचायत चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में गोड्डा के तीन गृहरक्षकों पर गाज गिरी है.एसपी ने तीनों जवानों को निलंबित कर दिया है. पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने गृहरक्षक कालिया पहाड़िया, चांद पहाड़िया व रामू मुर्मू को कर्तव्य निष्पादन, कार्य […]

पथरगामा प्रखंड के बूथों पर लगाये गये थे चुनाव कार्य में

गोड्डा : पंचायत चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में गोड्डा के तीन गृहरक्षकों पर गाज गिरी है.एसपी ने तीनों जवानों को निलंबित कर दिया है. पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने गृहरक्षक कालिया पहाड़िया, चांद पहाड़िया व रामू मुर्मू को कर्तव्य निष्पादन, कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार तीनों गृहरक्षकों को पथरगामा के संवेदशनील बूथ संख्या 206,168,169 पर स्टैटिक बल के रूप मे प्रतिनियुक्त किया गया था.

साथ ही तीनों गृहरक्षकों को कमान सौंपकर उक्त स्थल पर जाने का निर्देश दिया गया था. दिये गये निर्देश के बावजूद भी तीनों गृहरक्षकों ने कर्तव्य का पालन नहीं किया. धोहस्ताक्षरी द्वारा जिला समादेष्टा को आदेश देते हुये अगली कार्रवाई से अवगत कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >