???? :: ????? ???????? ???? ??? ???? ??? ????

अेके :: अमजोर पिरोजपुर गांव में नहीं बनी सड़क मतदाताओं ने किया था वोट बहिष्कार का एलान तस्वीर: 10 से 13 गांव की सड़क, 14 जानकारी देते ग्रामीणमेहरमा . मेहरमा प्रखंड के अमजोर पिरोजपुर पंचायत के सड़कों का हाल बुरा है. पिरोजपुर गांव के मेहतर टोला में सड़क नहीं हैं. नाला भी नहीं रहने से […]

अेके :: अमजोर पिरोजपुर गांव में नहीं बनी सड़क मतदाताओं ने किया था वोट बहिष्कार का एलान तस्वीर: 10 से 13 गांव की सड़क, 14 जानकारी देते ग्रामीणमेहरमा . मेहरमा प्रखंड के अमजोर पिरोजपुर पंचायत के सड़कों का हाल बुरा है. पिरोजपुर गांव के मेहतर टोला में सड़क नहीं हैं. नाला भी नहीं रहने से पानी सड़क पर बह रहा है. इस कारण लोगों को परेशानी हो रही हैं.पिछले पंचायत चुनाव में किया था वोट बहिष्कार ग्रामीणों ने इस समस्या पर लेकर पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट था. पिछले पंचायत चुनाव में सड़क व नाला की मांग को लेकर वोट बहिष्कार करने का एलान किया था, लेकिन तत्कालीन डीडीसी ने मतदाताओं को समझा-बुझा कर वोट दिलाया था. इसके बाद पांच साल बीत गये, लेकिन सड़क नहीं बनी.क्या कहते हैं ग्रामीण ग्रामीण शीला देवी, तुलसी देवी, किरण देवी, रंजीता देवी, हेमा देवी, चमरू मेहतर, बलदेव मेहतर, राहुल मेहतर, सुमन मेहतर, तारा देवी आदि ने बताया कि मेहतर टोला की आबादी 500 है. 150 मतदाता हैं. लेकिन इस क्षेत्र में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है. ग्रामीण मयंक मेहतर ने कहा कि पांच वर्ष ऐसे ही बीत गया. लेकिन गांव की सड़क नहीं सुधरी. आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीण मुकेश मेहतर ने कहा कि सड़क की स्थिति काफी खराब है. ग्रामीण छोट मेहतर ने कहा कि नाला नहीं होने के कारण दूषित पानी का बहाव कच्ची सड़कों पर होता है. ग्रामीण गौतम मेहतर ने कहा कि सड़क खराब रहने के कारण साइकिल से आवागमन करने में कई ग्रामीण गिर कर चोटिल हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >