???::?? ?????? ????? ????? ????????? ?? ???? ?????? ??????? ?? ????? ????

ओके::दो पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज-बीडीओ ने बलबड्डा थाना में कराया मामला दर्ज प्रतिनिधि, मेहरमापंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मेहरमा, बोआरीजोर व ठाकुरगंगटी क्षेत्र में चुनाव होना है. प्रचार-प्रसार के दौरान देखा जा रहा है कि कई प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन नहीं कर रहे हैं. मामले […]

ओके::दो पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज-बीडीओ ने बलबड्डा थाना में कराया मामला दर्ज प्रतिनिधि, मेहरमापंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मेहरमा, बोआरीजोर व ठाकुरगंगटी क्षेत्र में चुनाव होना है. प्रचार-प्रसार के दौरान देखा जा रहा है कि कई प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन नहीं कर रहे हैं. मामले को लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव कुमार ने दो प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. बीडीओ ने लकड़मारा पंचायत के पंचायत समिति पद से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी नूतन देवी व सरिता सिंह के विरुद्ध बलबड्डा थाना में मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी महादेव यादव ने बताया कि सरकारी भवन व बिजली पोल में पोस्टर चिपकाने के मामले में दोनों प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >