???::???????????? ?? ????? ???????? ??????

ओके::प्रत्याशियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान प्रतिनिधि, बोआरीजोरबोआरीजोर उत्तरी क्षेत्र से जिप सदस्य प्रत्याशी रविशंकर महतो ने दलदली गोपालपुर, लावाभुजानी, लीलातरी आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने वोटरों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं जिप सदस्य प्रत्यायशी सुरेश प्रसाद महतो ने मंगलवार को हिजुकिता, नीमाकला आदि गांवों का […]

ओके::प्रत्याशियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान प्रतिनिधि, बोआरीजोरबोआरीजोर उत्तरी क्षेत्र से जिप सदस्य प्रत्याशी रविशंकर महतो ने दलदली गोपालपुर, लावाभुजानी, लीलातरी आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने वोटरों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं जिप सदस्य प्रत्यायशी सुरेश प्रसाद महतो ने मंगलवार को हिजुकिता, नीमाकला आदि गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में वोट मांगे. इधर जिप सदस्य प्रत्याशी ताराचंद लोहार ने रामकोल डकैता, लोहंडिया बाजार में दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में वोट मांगा. वहीं जिप सदस्य प्रत्याशी रामजी साह ने दलदली गोपालपुर, कुशमा, गोरंटिया गांव का भ्रमण कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. इधर, मुखिया प्रत्याशी भागो मरांडी ने मंगलवार को दलदली,रामकोल, गोरंटिया का दौरा कर प्रत्याशियों से मिले और अपने पक्ष में वोट मांगा. मुखिया प्रत्याशी अंजला सोरेन ने बाबूपुर, पहाड़पुर आदि गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में वाेट मांगा. वहीं मुखिया प्रत्याशी अनिता मुर्मू ने लोहंडिया बाजार, बसडीहा व मुखिया प्रत्याशी सुहागनी मरांडी ने लोहंडिया बस्ती, बसडीहा का दौरा कर अपने पक्ष में वोट मांगा. इधर, मुखिया प्रत्याशी नीलमुणी मुर्मू ने डकैता, कुशमा व मुखिया प्रत्याशी शांति मरांडी ने तेलगामा, केंदुआ आदि क्षेत्रों का दौरा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं मुखिया प्रत्याशी रोशनी मरांडी ने बड़ा श्रीपुर, एकदांड़ घाट गांव में भ्रमण कर मतदाताओं से मिले और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >