???::???? ?? ???? ?? ???

ओके::एसपी ने किया शो कॉज चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज!प्रतिनिधि, गोड्डा चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने दोबारा मतदान कराये जाने वाले बूथों पर तैनात स्टैटिक पुलिस बल व पदाधिकारियों से इस मामले […]

ओके::एसपी ने किया शो कॉज चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज!प्रतिनिधि, गोड्डा चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने दोबारा मतदान कराये जाने वाले बूथों पर तैनात स्टैटिक पुलिस बल व पदाधिकारियों से इस मामले में कड़ा रूख अख्तियार किया है. पुलिस कप्तान ने वैसे पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में पुलिस कप्तान ने चिह्नित किये गये पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल से जवाब मांगा गया है. पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में इन बूथों पर फोर्स रहते हुये आवश्यक कार्रवाई नहीं की गयी. आसामाजिक तत्वों पर पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने के मामले को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लेते हुये सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है. एसपी ने चिह्नित पुलिस पदाधिकारियों से तय समय के भीतर जवाब मांगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >