?????? ?? ?? ???? ????? ???? ?????? ???// ????? ????? ?? ???? ??? ???//

एप्रोच पथ के बिना बेकार पड़ा देबंधा पुल// गोयठा ठोकने का स्थल बना पुल// तस्वीर: 01 पुल पर सूखता गोयठा व जमा गोबर, 02 से 05 तक ग्रामीणों कीपोड़ैयाहाट प्रतिनिधि: प्रखंड के देबंधा बसंतपुर मुख्य मार्ग पर बना देबंधा पुल दिन दिनों एप्रोच पथ के बिना बेकार पड़ा हुआ है. जिसे सुधि लेने वाला कोई […]

एप्रोच पथ के बिना बेकार पड़ा देबंधा पुल// गोयठा ठोकने का स्थल बना पुल// तस्वीर: 01 पुल पर सूखता गोयठा व जमा गोबर, 02 से 05 तक ग्रामीणों कीपोड़ैयाहाट प्रतिनिधि: प्रखंड के देबंधा बसंतपुर मुख्य मार्ग पर बना देबंधा पुल दिन दिनों एप्रोच पथ के बिना बेकार पड़ा हुआ है. जिसे सुधि लेने वाला कोई नहीं है. पंचायत चुनाव के पांच वर्ष बीत गये लेकिन किसी पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पुल चालू कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया. परिणाम स्वरूप पुल बेकार साबित हो रहा है. आवागमन के लिए राहगीरों को परेशानी हो रही है. मालूम हो कि देबंधा पुल एप्रोच पथ के लिए रैयतों को मुआवजा दे दिये जाने के बावजूद भी एप्रोच पथ चालू नहीं हो पाना सवाल खड़ा करता है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पुल पर गोबर व गोयठा आदि रखा जा रहा है.क्या कहते हैं ग्रामीण” पुल तो बन गया है. मगर एप्रोच पथ नहीं बनने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. जल्द एप्रोच पथ को चालू किया जाना चाहिए.- सुनील यादव, ग्रामीण.——————————-” पुल में एप्रोच पथ के अभाव में स्थानीय लोगों सहित आवागमन कर रहे लोगों को भी चार पहिया वाहन ले जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. पुल पर गोबर आदि का जमाव किया जा रहा है.- बबलू कुमार, ग्रामीण.——————————” किसी जन प्रतिनिधि ने एप्रोच पथ चालू करने में कोई रूचि नहीं दिखाई है. पंचायत प्रतिनिधि द्वारा भी इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है.-धु्रवकांत चौधरी, ग्रामीण.—————————-”कई बार इस मामले को जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन आज तक कोई पहल नहीं हुई है.-गुलशन कुमार, ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >