नये श्रम कानून के विरोध में 20 मई को होगा देशव्यापी हड़ताल : अशोक

यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन का 5वां एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जानगर राजमहल हाउस में यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन (एटक) का 5वां एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता रामस्वरूप ने की. सम्मेलन में उपस्थित यूनियन के महासचिव अशोक यादव ने कहा कि यूनियन राजमहल परियोजना में बेहतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि नये श्रम कानून के विरोध में 20 मई को देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा. संगठित एवं असंगठित मजदूरों की समस्या के समाधान को लेकर अच्छा कार्य किया गया है तथा क्षेत्र के रैयत की समस्या का समाधान के लिए भी यूनियन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. मजदूर एवं रैयत की समस्या को प्रबंधन तक पहुंचाने में यूनियन का महत्वपूर्ण भूमिका होती है. समस्या को लेकर यूनियन आंदोलन भी किया है. उन्होंने कहा कि मजदूर के ऊपर केंद्र सरकार काला कानून थोप रही है. इस कानून को किसी भी हाल में लागू नहीं होने देना है. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि मजदूर की ताकत अत्यधिक है. अपनी रक्षा के लिए अपनी ताकत को दिखाते हुए राजमहल परियोजना में ऐतिहासिक हड़ताल करना है.

यूनियन के सचिव प्रतिवेदन को पढ़कर सुनाया

यूनियन के सचिव रामजी साह द्वारा प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया गया एवं नये सदस्यों का पुनर्गठन किया गया, जिसमें 31 सदस्य मनोनीत किया गया. मंच का संचालन डॉक्टर राधेश्याम चौधरी ने किया. मौके पर गुरु प्रसाद हाजरा, डोमन महतो, बाबूलाल किस्कू, राम सुंदर महतो, शंकर गुप्ता, सीताराम महतो, विनोद महतो, संझली मुर्मू, मतलू कुंवर, फारूक अंसारी, सलामत अंसारी, प्रदीप दे, अरुण साह, रतन महतो, राजेश महतो, जमाल अख्तर, बबीता कुमारी, रामप्रवेश यादव, लखनदर लोहार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >