एसपी से सुरक्षा की गुहार

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम चरकाकोल में जमीन विवाद में जख्मी परिजनों ने एसपी से मिल कर सुरक्षा की गुहार लगायी है.मारपीट में घायल सीताराम सिंह, उनकी पत्नी व घायल पुत्र चितरंजन सिंह व निरंजन सिंह ने एसपी को दिये आवेदन में बताया है कि सात सितंबर को घर की चहारदीवारी बनाने के […]

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम चरकाकोल में जमीन विवाद में जख्मी परिजनों ने एसपी से मिल कर सुरक्षा की गुहार लगायी है.मारपीट में घायल सीताराम सिंह, उनकी पत्नी घायल पुत्र चितरंजन सिंह निरंजन सिंह ने एसपी को दिये आवेदन में बताया है कि सात सितंबर को घर की चहारदीवारी बनाने के दौरान गांव में ही गोतिया सुरेश सिंह, शंभु सिंह, मनोहर सिंह, विकेश सिंह, रतन सिंह आदि सहित कुल नौ आरोपियों ने दीवार नहीं बनाने की धमकी देते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया.

आरोप है कि दूसरा पक्ष गलत तरीके से उनकी पैतृक जमीन को हथियाना चाहता है. इसे वे विरोध कर रहे थे. हंगामा किये जाने पर ग्रामीणों ने उनकी जान बचायी.पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है. कहा कि आरोपित लगातार घर छोड़ कर भागने तथा जान मारने की धमकी दे रहे हैं. एसपी से आरोपितों को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >