सांसद निशिकांद दूबे ने किया शिलान्यास
गोड्डा : पोड़ैयाहाट के दांडे में सांसद निशिकांत दुबे ने रेलवे हॉल्ट का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. लोगों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि दांडे में हॉल्ट की स्वीकृति दिलायी है. स्वीकृति के बाद राजनीति के तहत सलैया के लोगों को आंदोलित कराया गया है.
उन्होंने कहा कि दांडे को हॉल्ट बनाने के बारे में लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि बिहार में निर्माण कराया जा रहा है. लोग आकर देखें, झारखंड क्षेत्र में हॉल्ट बनने से सरकार का पांच करोड़ खर्च होगा, मगर बिहार सीमा पर बनने से मात्र 25 लाख में ही काम पूरा हो रहा है.
25 लाख की राशि से बनेगा हॉल्ट
सांसद निशिकांत दुबे के निधि से बनने वाले दांड़े हॉल्ट में 25 लाख रुपये खर्च आयेगा. एक माह के अंदर कार्य पूरा होगा तथा जल्द पूरा कर जनता के नाम कर दिया जायेगा. मौके पर रेलवे के भागलपुर जोन इंचार्ज रंजीत गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, सीताराम पाठक, कृष्ण कन्हैया, नरेंद्र चौबे, मंतोष कापरी सहित अन्य मौजूद थे. मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि रामजीवन साह ने किया.
