गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदनी चौक मोड़ पर पुलिस ने छापेमारी कर चार क्विंटल कोयला के साथ तीन साइकिल जब्त किया.
मुफस्सिल थाना प्रभारी केके सिंह, सअनि जेके जायसवाल व सअनि कमला सिंह इस छापेमारी में शामिल थे. वहीं चोरी का कोयला ले जाने के आरोप में थाना क्षेत्र के पेलगढी निवासी अनंत लाल साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाये गये छापेमारी अभियान में पुलिस ने तीन साइकिल सहित चार क्विंटल कोयला जब्त किया है. लघु खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
