महगामा. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे आज महगामा पहुंचेंगे. महगामा में आयोजित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर की आम सभा में वे शिरकत करेंगे. आम सभा का आयोजन ऊर्जा नगर मेला मैदान में किया गया है. इस अवसर पर वर्किंग कमेटी का भी गठन किया जायेगा. साथ ही इस अवसर पर मजदूर यूनियन के इस्लायल अंसारी व राज्य सचिव विजया लक्ष्मी भी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे. आम सभा में यूपी, बंगाल, महाराष्ट्र व बिहार के नामचीन प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे. यह जानकारी क्षेत्रीय सचिव जे भोक्ता ने दी.
ददई दुबे आज महगामा में
महगामा. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे आज महगामा पहुंचेंगे. महगामा में आयोजित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर की आम सभा में वे शिरकत करेंगे. आम सभा का आयोजन ऊर्जा नगर मेला मैदान में किया गया है. इस अवसर पर वर्किंग कमेटी का भी गठन किया जायेगा. साथ ही इस अवसर पर […]
