ओके::चे क वितरण के दौरान प्रभावित परिवारों ने किया हंगामा

-कई प्रभावित परिवारों को नहीं मिला चेकप्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड के आपदा प्रभावित परिवारों ने शुक्रवार को चेक वितरण के दौरान हंगामा कर दिया. आपदा प्रभावित परिवार मुख्य रूप से नेपूरा, सैदापुर, मछिया सिमरडा पंचायत से पहुंचे थे. लाभुकों को चेक लेने के लिए बुलाया गया था. लेकिन अधिसंख्य प्रभावित परिवार चेक से वंचित रह गये. […]

-कई प्रभावित परिवारों को नहीं मिला चेकप्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड के आपदा प्रभावित परिवारों ने शुक्रवार को चेक वितरण के दौरान हंगामा कर दिया. आपदा प्रभावित परिवार मुख्य रूप से नेपूरा, सैदापुर, मछिया सिमरडा पंचायत से पहुंचे थे. लाभुकों को चेक लेने के लिए बुलाया गया था. लेकिन अधिसंख्य प्रभावित परिवार चेक से वंचित रह गये. इसी बात पर वंचित परिवारों ने जमकर हंगामा किया. स्थिति देख राजस्व कर्मचारी बीच में ही चेक बांटना छोड़ कर चलते बने.बचे लाभुकों के बीच चेक का वितरण जल्द ही कर दिया जायेगा. उपायुक्त के आदेश पर राशि बढ़ोतरी करने का आदेश दिया गया है. बढ़ी हुई दर पर राशि का भुगतान किया जायेगा. – दिवाकर प्रसाद, अंचलाधिकारी, गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >