सदर अस्पताल में नहीं है एंटी रेबीज वैक्सीन

गोड्डा : इन दिनों का गांड्डा के लोग पागल कुत्ते के आतंक से हलकान हैं. कुते का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि एक सप्ताह में 14 लोग अस्पताल पहुंच चुके है. सदर अस्पताल में नहीं है एंटी रेबीज का इंजेक्शन : सदर अस्पताल में एंटी रेबिज वैक्सीन नहीं है. कुत्ता काटने वाले रोगियों […]

गोड्डा : इन दिनों का गांड्डा के लोग पागल कुत्ते के आतंक से हलकान हैं. कुते का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि एक सप्ताह में 14 लोग अस्पताल पहुंच चुके है.
सदर अस्पताल में नहीं है एंटी रेबीज का इंजेक्शन : सदर अस्पताल में एंटी रेबिज वैक्सीन नहीं है. कुत्ता काटने वाले रोगियों को तीन बार एंटीरेबीज का इंजेक्शन लेना पड़ता है. घायल रोगी अस्पताल का चक्कर काटने को विवश है. वहीं घायलों को प्राइवेट से महंगी दरों पर सुईं खरीदनी पड़ रही है.
लोगों में दहशत
प्राप्त जानकारी के अनुसार पागल कुत्ते के काटने से हिलावै गांव की रौशनी कुमारी, खरकचिया गांव के तौसिफ अंसारी, बेलबथान के कार्तिक कुमार, गुलजारबाग के इरसाद, शिवपुर के अनुराग कुमार, साधपुर के प्रिंस कुमार, गोढ़ी के सौरभ कुमार, कुसूमघाटी के गुनगुन कुमार, ककना के चंदन कुमार, घटियारी के ढेना किस्कू, पड़ुवा सिमरवा के छोटू कुमार, मारखन के शुभम दता, सुमन कुमार मंडल जख्मी हो गये है. लोगों में दहशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >