संशत में जान

कडिया नदी पुल के एप्रोच पथ के गार्डवाल में दरार गोड्डा : गोड्डा–पीरपैंती मुख्य सड़क में कडिया नदी पर पर बने नये एप्रोच पथ के गार्डवाल में आयी दरार दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है. इसकी चिंता न तो प्रशासन को है और न ही कार्य करा रही एजेंसी को. इस पुल से गुजरने के […]

कडिया नदी पुल के एप्रोच पथ के गार्डवाल में दरार

गोड्डा : गोड्डापीरपैंती मुख्य सड़क में कडिया नदी पर पर बने नये एप्रोच पथ के गार्डवाल में आयी दरार दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है. इसकी चिंता तो प्रशासन को है और ही कार्य करा रही एजेंसी को.

इस पुल से गुजरने के दौरान यात्री भी सहमे रहते हैं. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन रात इस मार्ग पर सैकड़ों वाहनों का परिचालन होता है. इसीएल के भी भारी वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होता है.

यात्री बसों के अलावा दो पहिया निजी चार पहिया वाहन से पथरगामा, महागामा, मेहरमा, ठाकुरगंगटी, पीरपैंती आदि जगहों के लिए रोज सैकड़ों लोग इस एप्रोच पथ से जान हथेली पर लेकर गुजरते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >