ठाकुरगंगटी : जिला स्तर पर पाइका के खेल में अव्वल रही फुटबॉल की टीम को आठ माह बीत जाने के बावजूद प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पायी है. खिलाड़ियों को दो दिन बाद दुमका में शुरू हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.
जिला स्तर पर आयोजित खेल में संताल परगना की टीम को हिस्सा लेना है. राशि के अभाव में खिलाड़ियों के दुमका जाने पर प्रश्नचिह्न् लग गया है. टीम मदनचौकी के चपरी पंचायत की है.
इस टीम के खिलाड़ी संतोष महतो, दिलीप मरांडी, बाबूराम मूमरू आदि ने बताया कि जनवरी माह में आयोजित खेल प्रतियोगिता में टीम अव्वल रही थी. टीम को इस जीत पर 20,000 रुपये की राशि दी जानी थी, लेकिन आज तक इस मामले को लेकर पहल नहीं की गयी है. खिलाड़ियों ने राशि के भुगतान को लेकर पूर्व में डीसी के रविकुमार से फरियाद लगायी थी. खिलाड़ियों ने बीडीओ को पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगायी है. इसके बावजूद उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है.
