ओके::पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पांच लोगों पर मामला दर्ज

प्रतिनिधि, बोआरीजोरललमटिया थाना में सोमवार को पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में भादो टोला भोड़ाय के सूचक अहमद अंसारी व दिलदार अंसारी ने गांव के ही रमजान अंसारी, मुमताज अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, मंसूर अंसारी, मजहर अंसारी के विरुद्ध रंगदारी मांगने का आरोप […]

प्रतिनिधि, बोआरीजोरललमटिया थाना में सोमवार को पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में भादो टोला भोड़ाय के सूचक अहमद अंसारी व दिलदार अंसारी ने गांव के ही रमजान अंसारी, मुमताज अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, मंसूर अंसारी, मजहर अंसारी के विरुद्ध रंगदारी मांगने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचकों ने पुलिस को बताया कि वे लोग भादो टोला भोड़ाय में सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे. इस क्रम में पांच लाख रंगदारी की मांग की गयी. इधर, आरोपित पक्ष द्वारा थाना को दिये गये आवेदन में बताया कि भादो टोला भोड़ाय में सड़क निर्माण कार्य का विरोध कर पहले भोड़ाय गांव को विस्थापित करने की मांग की. इस पर झूठा केस दर्ज करा दिया गया है.—————————-मामले को लेकर एक पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.-बुद्धराम उरांव, थाना प्रभारी, बोआरीजोर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >